If you have difficulties viewing the Unicode text on this page, please klick on this marquee for a graphics version...

 


योहन श्त्रौस अपार्टमेन्ट
 

हमारे अपार्टमेन्ट

 

दो या तीन लोगों के रहने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित अपार्टमेन्ट, आपके निवास के लिए उपयुक्त।

केबल टीवी, रेडियो, डायरेक्ट लाइन वाला फोन, डेस्क, पूरी तरह से तैयार रसोई, टेबल, छोटा बार, शावर, शौच वाले बड़े डबल बेड रूम। सेन्ट्रल हीटिंग। किराये पर पार्किंग की सुविधा।

हर कमरे में एक अतिरिक्त बैड मिलेगा।

किंमतो में रोज़ की सफाई (नई चद्दर व तौल्ये) एवं टैक्स शामिल है।


बड़े डबल रूम


    
रसोई व भोजन करने की जगह



हम तक कैसे पहुँचेंगे

हमारे अपार्टमेन्ट वियेना के केन्द्र में हेर्नाल्स (Alser Strasse भूमिगत स्टेशन के पास) क्षेत्र में स्थित हैं

शहर से सिर्फ 10 मिनट (स्ट्रीटकार 44 से),

Westbahnhof (पश्चिमी रेलवे स्टेशन, अन्डरग्राउन्ड U6) से सात मिनट,

शोअन्ब्रुन कासल से 15 मिनट (Längenfeldgasse स्टेशन तक U6, फिर U4 Hütteldorf की दिशा में 2 स्टाप),

वियेना इंटरनेशनल सेन्टर से 25 मिनट (स्ट्रीटकार 44 से Ringstrasse, स्ट्रीटकार 1 से Schwedenplatz, फिर भूमिगत स्टेशन U1 Kagran की दिशा में 5 स्टाप)।


 




वियेना -- आपके लिए बढ़िया घूमने का प्लान

संगीत व संस्कृति, थिएटर, कन्सर्ट हॉल एवं संग्रहालयों से भरा ऐतिहासिक शहर। वियेना के मनोहर वनों से ढकें हुए आसपास के मदिरालय। वियेना में ऐतिहासिक एवं आधुनिक दोनों का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिलता है।

हम आपके लिए एक बढ़िया घूमने का प्लान बनायेंगे और विभिन्न उत्सवों की टिकटें पहले से लेकर रखेंगे।

अनुरोध पर हवाई अड्डे या रेल स्टेशन से आपको हमारे यहां लाने के लिए सुविधा मिलेगी। आपकी व्यक्तिगत सैर के लिए किराये पर गाड़ी भी उपलब्ध होगी।

संगीतकारों का खास स्वागत है।
हमारे पास एक अलग से सेलर है जहां वे अपने वाद्य पर रियाज़ कर सकेंगे।

 




हम वियेना में आपको अपने घर जैसा अनुभव देंगे :


मनुएल रोमेरो & रोबर्त लेस्सेर